एटा सड़क हादसा: होटल से लौट रहे कर्मचारी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत।

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: होटल से लौट रहे कर्मचारी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

संवादाता अमन अहमद: एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर के समीप शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अवधेश पुत्र रामजीलाल, निवासी सिकरारी थाना अवागढ़ के रूप में हुई है। वह एक होटल में कर्मचारी था और ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल घर लौट रहा था।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे तेज रफ्तार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

मृतक के भाई विमल ने बताया कि अवधेश रोजाना की तरह होटल से काम करके लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते वे मौके पर पहुंचे। घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता,  दहेज हत्या मामले में आरोपी पुरुष और महिला गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें