गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

मेरठ, गंगानगर: अम्हेड़ा गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव निवासी रविशंकर ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी सपना (26) की चाकू और ब्लेड से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सपना पिछले पांच दिनों से अपनी बड़ी बहन ममता के घर रह रही थी। शनिवार सुबह रविशंकर ने सपना को फोन कर मिलने बुलाया और खुद भी ममता के घर पहुंच गया। उस वक्त ममता बाहर काम कर रही थीं और घर में अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था। रविशंकर ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पत्नी को पहली मंजिल पर ले जाकर गला रेत दिया। इसके बाद चाकू और ब्लेड से ताबड़तोड़ करीब 20 वार किए। इस निर्मम वारदात में सपना के गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से कोई अंदर नहीं जा सका। कुछ देर बाद आरोपी रविशंकर ने स्वयं पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर देखा तो सपना खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लिया और भीड़ से बचाते हुए थाने ले गई।

सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया है। वहीं मृतका के परिजन इस हत्या को दहेज हत्या करार दे रहे हैं। सपना की शादी इसी वर्ष 23 जनवरी को रविशंकर से हुई थी, जो गांव में किराना की दुकान चलाता है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा सड़क हादसा: होटल से लौट रहे कर्मचारी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें