शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्टेट संवाददाता  विष्णु दत्त रावत

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों को कॉपी, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षकों को पौधे भेंट कर संस्था के राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान “वृक्ष है तो जीवन है” को आगे बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एस.के. द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव देवेश उपाध्याय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सचिन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामप्रकाश फौजी, कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी आकाश, जिला अध्यक्ष आगरा कुणाल शर्मा तथा रिंकू शर्मा (नेवी) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद संस्था की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही संगठन के विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

 

बैठक में डॉ. प्रदीप कुमार परमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अनुराग मिश्रा को जिला अध्यक्ष, बहराइच के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आने वाले समय में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े अभियानों को और व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें