जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीईओ डॉ. किरण।

जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीईओ डॉ. किरण।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 20 अगस्त। हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर का आयोजन गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 शिकायतें सुनी गईं। इनमें नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रशासन का मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी पूरी जांच की जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी विभाग शिकायतों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखें और निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।

डॉ किरण ने अधिकारियों से कहा कि मौके पर संभव शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा जिन मामलों में जांच या अन्य विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उनमें भी प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली की सफलता इसी में है कि आम नागरिक को अपनी समस्या का समाधान सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संबंधित 3, पुलिस विभाग से 1, जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से 1, एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी से 1 तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से 1 शिकायत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर रमेश बागड़ी, डीएचओ संदीप, कृषि विभाग के सहायक अभियंता सुधीर, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें