बारिश थमने के बाद भी जलभराव से राहत नहीं, विद्यालय से तहसील तक पानी ही पानी
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज। अभी बारिश रुक जाने के बावजूद आदर्श नगर पंचायत लालगंज में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नेताजी पुरम से लेकर सरकारी विद्यालय, लालगंज कोतवाली, हरिहर मंदिर और तहसील परिसर तक जगह-जगह पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश थमने के बावजूद प्रशासन की ओर से जलभराव को दूर करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों, कोतवाली पहुंचने वाले लोगों तथा तहसील में विभिन्न कार्यों से आने वाले फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराकर जमा पानी हटाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ खेल रहे 12 वर्षीय किशोर पर पलटा जनरेटर, दबकर मौत











