प्रतापगढ़ खेल रहे 12 वर्षीय किशोर पर पलटा जनरेटर, दबकर मौत

प्रतापगढ़ खेल रहे 12 वर्षीय किशोर पर पलटा जनरेटर, दबकर मौत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे

दर्दनाक हादसा हो गया। मकान निर्माण स्थल के पास खेल रहे 12 वर्षीय किशोर पर जनरेटर पलट गया। जनरेटर के नीचे दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मदुरा रानीगंज गांव निवासी हीरा प्रसाद सोनी का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र अशोक कुमार पड़ोस में बन रहे मकान के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। मकान निर्माण के लिए वहां किराये पर जनरेटर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि खेलते समय अशोक जनरेटर पर झूलने लगा। इसी दौरान अचानक जनरेटर पलट गया और अशोक उसके नीचे दब गया।

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय कस्बे में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया।

अशोक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई ।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal