प्रतापगढ़: प्राथमिक विद्यालय के परिसर से नीम का पेड़ काटे जाने का मामला, प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा महेशगंज। प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर डीहवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लगा हरा-भरा नीम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के अध्यापक द्वारा बताया गया कि परिसर में लगा नीम का पेड़ कट चुका है। पेड़ किसके द्वारा और किसकी अनुमति से काटा गया, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पेड़ को लकड़ी से जुड़े लोगों द्वारा काटा गया, हालांकि पेड़ काटे जाने की जिम्मेदारी और अनुमति से संबंधित स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। विद्यालय परिसर में लगे पेड़ के कटने से हरियाली को भी नुकसान पहुंचा है।
गौरतलब है कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक एवं शैक्षणिक परिसरों में लगे हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आना चिंता का विषय है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन मामले की जांच कर पेड़ काटे जाने की अनुमति तथा जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट करते हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें बलरामपुर: पचपेड़वा में विधि-विधान से हुआ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन












