पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए चेयरमैन प्र. उदय शंकर पाण्डेय, बेटी की पढ़ाई से लेकर इलाज तक का उठाया जिम्मा

पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए चेयरमैन प्र. उदय शंकर पाण्डेय, बेटी की पढ़ाई से लेकर इलाज तक का उठाया जिम्मा

संवाददाता पवन कुमार पांडे

प्रतापगढ़। कुटिलिया, रायगढ़ निवासी “लालता प्रसाद पाण्डेय” का मकान पूरी तरह से गिर जाने के बाद उनका परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर है। वर्तमान में परिवार पन्नी तानकर रहने को विवश है। आर्थिक तंगी के बीच लालता प्रसाद पाण्डेय जी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हैं। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है!

पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर हीरागंज बाजार के लोकप्रिय चेयरमैन प्र. उदय शंकर पाण्डेय जी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया!

चेयरमैन प्र. उदय शंकर पाण्डेय जी ने लालता प्रसाद पाण्डेय जी की बेटी की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाने की घोषणा की, ताकि आर्थिक अभाव के कारण उसकी शिक्षा बाधित न हो। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता, एक स्ट्रीट लाइट और टीन शेड उपलब्ध कराया!

इतना ही नहीं, उन्होंने लालता प्रसाद पाण्डेय जी के इलाज में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि इस पीड़ित परिवार को भविष्य में जिस भी चीज की आवश्यकता होगी, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे* और हर संभव मदद करेंगे!

इस पहल ने यह संदेश दिया है कि जनप्रतिनिधित्व केवल पद तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़े होने का नाम भी है। चेयरमैन प्र. उदय शंकर पाण्डेय जी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है!!

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal