जीएनएम छात्रा की संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम
संवाददाता सदानंद द्विवेदी लालगंज। लालगंज क्षेत्र के जलेसरगंज हरनाहर गांव में करीब 20-22 वर्षीय जीएनएम छात्रा की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से ग्रामीणों में भी गहरा सदमा है। वहीं, परिवार की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
ये भी पढ़ें बाग में मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप












