प्रतापगढ़ अजगरा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की शिरकत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अजगरा महोत्सव’ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय कलाकारों और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री मयंकश्वर शरण सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, विश्वनाथगंज विधायक जित लाल पटेल समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान थाना लीलापुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए। महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।












