एटा. व्यापारियों की समस्याओं पर ASP ने किया मंथन, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

एटा. व्यापारियों की समस्याओं पर ASP ने किया मंथन, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा में व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पाण्डेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव ASP के सामने रखे।

ASP श्वेताभ पाण्डेय ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समय से समाधान हो सके और बाजारों में सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

इस अवसर पर CO ट्रैफिक अरुण कुमार सिंह सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ अजगरा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की शिरकत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें