कुंडा की बेटी संध्या मिश्रा का शानदार चयन, दिल्ली में संस्कृत की अलख जगाएंगी

बिहार में पढ़ाया, अब दिल्ली में संस्कृत की अलख जगाएगी कुंडा की बेटीDSSSB से TGT संस्कृत अध्यापिका पद पर चयन,संध्या मिश्रा की सफलता से जगापुर हीरागंज में खुशी की लहर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास ने कुंडा की बेटी संध्या मिश्रा को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है। जगापुर हीरागंज निवासी अरुण कुमार मिश्रा की छोटी बेटी संध्या मिश्रा का दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के माध्यम से संस्कृत अध्यापिका (TGT) पद पर चयन हुआ है। सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

संध्या मिश्रा वर्तमान में बिहार में संस्कृत विषय की अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं। नौकरी के साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अब दिल्ली में चयन हासिल कर अपनी मेहनत का परिचय दिया है। बिहार में शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में चयन होना उनके परिवार और पैतृक गांव के लिए गौरव का क्षण है।

कृपालु बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली संध्या की सफलता से विद्यालय परिवार में भी हर्ष है। वहीं उनके पिता अरुण कुमार मिश्रा हीरागंज में चश्मे का व्यवसाय करते हैं। सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर बेटी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए खास बन गई है।

बहन की सफलता की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, कुंडा के तहसील अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बहन को बधाई देते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

संध्या की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार