Pratapgarh: 20 साल से खड़ंजे की राह देख रहा सिया शंकर मिश्रा का पुरवा, जलभराव से ग्रामीण परेशान

20 साल से खड़ंजे की राह देख रहा सिया शंकर मिश्रा का पुरवा, जलभराव से ग्रामीण परेशान

संवाददाता पवन कुमार पांडे बाघराय। ग्राम सभा सिया शंकर मिश्रा का पुरवा के ग्रामीण इन दिनों रास्ते की बदहाली और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले करीब 20 वर्षों से रास्ते पर खड़ंजा नहीं बिछाया गया है, जिसके चलते बारिश के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से रास्ते पर खड़ंजा बिछवाने तथा जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही रास्ते की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें