कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत

कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाटतारा वार्ड के चकोलिया गांव में शनिवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मानिकपुर.हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार चकोलिया निवासी शकुंतला देवी (48) पत्नी श्रीराम सरोज शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम कुंडा अजय कुमार और सीओ कुंडा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रात्रि में ही मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मानिकपुर इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका पति मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है और वह पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल में है। मृतका की बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 15 वर्षीय बेटा आकाश चंडीगढ़ में रहता है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें