72 घंटे की बारिश और तेज हवाओं से विद्युत व्यवस्था चरमराई, आवागमन भी प्रभावित

72 घंटे की बारिश और तेज हवाओं से विद्युत व्यवस्था चरमराई, आवागमन भी प्रभावित

संवाददाता अब्दुल मजीद बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण जिले के कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की सूचना है।

तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं जगह-जगह पेड़ और उनकी डालियां गिरने से रास्तों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों और उपकरणों को जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने तथा रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाने की मांग की है।

लगातार खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और क्षतिग्रस्त बिजली के तारों व विद्युत उपकरणों से दूर रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी चिंता, जलभराव से धान की फसल प्रभावित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें