लगातार भारी बारिश से सड़कों का हुआ बुरा हाल, आवागमन प्रभावित
संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र के आसपास सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या दूर कराने और सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की है।












