प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

प्रयागराज। मंडल श्रृंगवेरपुर धाम के अंतर्गत भगवतीपुर बूथ संख्या-149 पर भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल के जीवन संघर्ष और योगदान का उल्लेख किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी सराहना की।

इस मौके पर प्रेमचंद अंबेडकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, अभिषेक भट्ट पिंटू, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीकृष्ण भट्ट, डॉ. संगम लाल तिवारी, प्रदीप मौर्या और बूथ अध्यक्ष पवन शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं लालगोपालगंज में जिला उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ‘मुनीम जी’, जगदीश पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, विनोद गुप्ता और कृष्ण कुमार तिवारी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

इसके अलावा नवाबगंज मंडल में जिला मंत्री सुशील तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रकाश तिवारी, दीपक तिवारी, धर्मेंद्र पांडे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें