अवैध नर्सिंग होम में इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

अवैध नर्सिंग होम में इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत

एटा। शहर के किदवई नगर क्षेत्र में संचालित कथित अवैध नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला इलाज के लिए डॉक्टर बंटू मिश्रा के पास पहुंची थी। डॉक्टर ने बच्चे के खराब होने की बात कहकर गर्भपात कराने की सलाह दी।

परिजनों का आरोप है कि गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान महिला की बच्चेदानी और आंतों में कट लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के मुताबिक वे महिला को अपनी पसंद के अस्पताल में ले जाना चाहते थे, लेकिन चिकित्सक की ओर से उसे आगरा के एक अस्पताल में रेफर कराया गया।

आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले को दबाने के लिए डॉक्टर की ओर से रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। हंगामे के बाद डॉक्टर और स्टाफ के मौके से चले जाने की बात कही जा रही है।

सूचना पर पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार परिजनों से तहरीर मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें