लुधियाना में मशीन की चपेट में आया प्रतापगढ़ का युवक, घर में छाया मातम

 

लुधियाना में मशीन की चपेट में आया प्रतापगढ़ का युवक, घर में छाया मातम

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

 

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रोजी-रोटी के लिए गया था परदेश

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हीरागंज/प्रतापगढ़। रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर लुधियाना गए महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ नई बस्ती डीहबलई गांव निवासी 35 वर्षीय लोकनाथ गौतम पुत्र बंशीलाल की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। लोहे की कंपनी में काम करने के दौरान दोनों हाथ मशीन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के मुताबिक लोकनाथ करीब दो माह पहले रोजगार की तलाश में लुधियाना गया था और वहां एक लोहे की कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार को काम के दौरान अचानक उसके दोनों हाथ मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोकनाथ की मौत की खबर मिलते ही पत्नी माधुरी देवी बेसुध हो गईं। छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और चार वर्षीय निखिल को शायद यह भी एहसास नहीं कि अब उनके पिता कभी लौटकर नहीं आएंगे। परिवार के दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिजन लुधियाना पहुंचकर शव को गांव लेकर आए। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और हर आंख नम दिखाई दी।

संकट की घड़ी में मदद को आगे आए आदर्श पांडेय

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाजसेवी आदर्श पांडेय पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सहयोग का भरोसा दिलाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

वहीं, महेशगंज थाना प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि लुधियाना में हुई घटना के संबंध में महेशगंज थाने पर अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें