एटा में परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, पति-पत्नी ने दूर किए मतभेद

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचा परिवार
काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने पिछली गलतियां स्वीकार कर साथ रहने पर जताई सहमति

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को एक परिवार को टूटने से बचाने में सफलता मिली। केंद्र पर काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने के लिए सहमति जताई।
परिवार परामर्श केंद्र में प्रथम पक्ष बृजेश की पुत्री वाला शाह निवासी उदितपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा और द्वितीय पक्ष रजनीश पुत्र विनोद निवासी गोपालपुर माजरा रारपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के बीच आपसी मतभेद के चलते पत्रावली प्रचलित थी। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाकर काउंसलिंग की गई।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी विवाद समाप्त कर परिवार को साथ लेकर चलने के लिए समझाया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने और साथ रहने पर सहमति जताई।
बैठक में काउंसलर श्रीमती नीलम गुप्ता के अलावा पुलिस स्टाफ से उपनिरीक्षक सुनीता बाई, उपनिरीक्षक नीता माहेश्वरी, महिला कांस्टेबल विनेश चौधरी और महिला कांस्टेबल रजनी रानी मौजूद रहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें