दिनदहाड़े दुकान से एक लाख पार, कोतवाल बोले—दुकान छोड़ेंगे तो घटना होगी ही
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा। कस्बे में दिनदहाड़े दुकान से करीब एक लाख रुपये चोरी होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया था। इसी दौरान चोर मौका पाकर नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित से कोतवाल ने कहा, “दुकान छोड़कर जाएंगे तो घटना होगी ही।” पुलिस की इस कथित टिप्पणी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी है।












