एटा जलेसर में जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

एटा जलेसर में जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार।

संवादाता अमन अहमद। एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाए गए 2160 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध जुआ व सट्टे की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जलेसर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और मौके की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2160 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरालाल पुत्र मोर मुकुट, रामजीलाल पुत्र मेघ सिंह, मुरारी पुत्र नत्थी लाल और धर्मेन्द्र पुत्र लीलाधर, सभी निवासी नगला रामबक्श, कस्बा व थाना जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में थाना जलेसर पर मुकदमा संख्या 405/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई थाना स्तर से की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविराज, हेड कांस्टेबल अफरोज खान, रिजर्व कांस्टेबल पंकज कुमार, नईम सैफी और आकाश कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें