एटा: सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने सेंथरी विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

एटा: सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने सेंथरी विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

संवाददाता — योगेंद्र सिंह. एटा जनपद में बिजली आपूर्ति को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सेंथरी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ा दी गई है। बढ़ती आबादी और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए यहां स्थापित 8 MVA क्षमता के ट्रांसफार्मर को 10 MVA में अपग्रेड किया गया। रविवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित किया।

पुराना ढांचा और नई क्षमता

पहले सेंथरी विद्युत उपकेंद्र पर दो ट्रांसफार्मर मौजूद थे—एक 8 MVA और दूसरा 10 MVA। अब 8 MVA ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 MVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस बदलाव से उपकेंद्र की कुल क्षमता 18 MVA से बढ़कर 20 MVA हो गई है।

कई इलाकों को मिलेगा लाभ

क्षमता बढ़ने से घंटाघर, मेहता पार्क, आवास विकास कॉलोनी, रेवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर, नेहरू नगर, सकीट रोड, इंडस्ट्रीज एरिया, नवोदय विद्यालय समेत आस-पास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति में काफी सुधार होगा। गर्मी के मौसम में आने वाली वोल्टेज की समस्या और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की परेशानी भी कम होगी।

जनप्रतिनिधि का बयान

उद्घाटन अवसर पर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि क्षेत्र की जनता को अब और बेहतर व सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने विद्युत विभाग को समय-समय पर उपकरणों का रखरखाव करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सुशील कुमार (अधिशासी अभियंता, विद्युत माध्यमिक कार्यखंड अलीगढ़), अवर अभियंता बच्चन सिंह, मोहित यादव, लव कुमार, अनुज कुमार, विजय बहादुर, विमल कुमार समेत विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें Mainpuri: मशरूम कोल्ड स्टोर में भीषण आग, सभी मजदूर सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें