जानिए दुनिया को बदलने का हथियार,धार्मिक मुद्दों के विभाजन पर रोचक तथ्य

जानिए दुनिया को बदलने का हथियार,धार्मिक मुद्दों के विभाजन पर रोचक तथ्य।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा__ शिक्षा। जी हां दोस्तों “दुनिया को बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार शिक्षा है और लोगों को मूर्ख बनाने का सबसे शक्तिशाली हथियार धर्म है।”

हमारे यूपी में कुछ अजीब बात है कि मैं बहुत समय पहले नोटिस किया की फूल जो होते हैं यह भी हिंदू और मुसलमान हो गए हैं,अब वो गेंदे का फूल जो है वह मंदिर में जाएगा और लिली का फूल मजार पर जाएगा, यह एक्सचेंज नहीं होंगे यह मैंने नोटिस किया किसी ने उसके ऊपर बड़ा अच्छा कहा है यहां पर की, नफरतों का असर देखो जानवरों का बंटवारा हो गया गाय हिंदू हो गई और बकरा मुसलमान हो गया , ये पेड़ ये पत्ते ये शाखाएं भी परेशान हो जाए अगर परिंदे भी हिंदू और मुसलमान हो जाए ।सुखे मेंवे भी यह देखकर हैरान हो गए न जाने कब नारियल हिंदू और खजूर मुसलमान हो गए ।

जिस तरह से धर्म मजहब के नाम पर हम रंगों को भी बाटतें जा रहे हैं कि हरा मुसलमान का है और लाल हिंदू का रंग है तो वह दिन दूर नहीं, जब सारी की सारी हरी सब्जियां मुसलमानों की हो जाएगी और हिंदुओं के हिस्सों में बस टमाटर और गाजर ही आएंगे, अब समझ में नहीं आ रहा कि यह तरबूज किसके हिस्से में आएगा ये तो बेचारा ऊपर से मुसलमान और अंदर से हिंदू रह जाएगा। दोस्तों ये बात मजाक में कही है लेकिन बड़ी गहरी बात है और आज हम सबको हमारा देश जिस दौर से गुजर रहा है जो सबसे बड़ा खतरा इस देश को है वह यह बंटवारा है और जो जहर घोल रहे हैं लोग एक दूसरे के दिलों में ये मज़हब का नाम लेकर तो मेरी सिर्फ ये जहां तक यह न्यूज़ वाले हैं और जहां तक मेरा ये मैसेज जा रहा है ।मेरी इल्तिज़ा ये है कि ऐसे लोगों से बहुत दूर रहिए और अपने बच्चों को भी ऐसे लोगों से बहुत दूर रखिएगा क्योंकि अगर इस देश की भलाई और सफलता चाहते हैं।

तो यह सबसे पहला कदम है कि इन लोगों को और इनकी जहनियत को हमारे घरों से हमारे बच्चों से बहुत दूर रखिएगा। “शिक्षा को समय दो शिक्षा आपका समय बदल देगी।”महफिल भी रोएगी हर दिल भी रोएगा डूबेगी मेरी कश्ती तो साहिल भी रोएगा। इतना प्यार बाटूंगा इस दुनिया में मैं ए मेरे दोस्त मेरे मरने के बाद मेरा आशिक तो क्या मेरा कातिल भी रोएगा। पढ़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।

ये भी पढ़ें एटा: सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने सेंथरी विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें