कानूपुर ग्राम सभा में बना भव्य प्रवेश द्वार, ग्राम प्रधान राम सिंह की पहल की हो रही सराहना

कानूपुर ग्राम सभा में बना भव्य प्रवेश द्वार, ग्राम प्रधान राम सिंह की पहल की हो रही सराहना

संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय जेठवारा/प्रतापगढ़। थाना जेठवारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कानूपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान राम सिंह द्वारा गांव के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। ग्राम सभा में आकर्षक प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कराया गया है, जिससे गांव की पहचान और सुंदरता में निखार आया है।

गांव में प्रवेश करते ही बना यह गेट ग्रामीणों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे ऐसे विकास कार्यों से गांव की तस्वीर बदलने में मदद मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान राम सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ उसके सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ग्राम सभा में प्रवेश द्वार का निर्माण इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें