प्रतापगढ़ अतिवृष्टि से मकान गिरने पर डीएम ने दिए राहत राशि के निर्देश, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

प्रतापगढ़ अतिवृष्टि से मकान गिरने पर डीएम ने दिए राहत राशि के निर्देश, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।तहसील पट्टी क्षेत्र के नगर पंचायत कोहड़ौर के वार्ड नंबर-08 रामापुर में भारी वर्षा/अतिवृष्टि से रिंकी गौड़ पत्नी हरिओम का मकान गिरने की सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी पट्टी को आपदा राहत कोष से संपूर्ण मकान क्षति की स्थिति में प्रभावित परिवार को ₹1.20 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं अतिवृष्टि के दौरान क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

ईसी प्रकार भारी वर्षा से मकान क्षतिग्रस्त होने के मामले में विमला पाल पत्नी वृजपाल, पूरे वैजू का पुरवा तथा विद्या देवी के मकान एवं पशुशाला के लिए भी नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें स्कूल की कैंटीन में अवैध तमंचा लेकर घुसा युवक गिरफ्तार, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें