प्रतापगढ़ एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, खाद्य विभाग ने लिया नमूना
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उड़ैयाडीह बाजार में एक्सपायरी डेट का एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पेय पदार्थ पीने के कुछ देर बाद युवक को उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फूड इंस्पेक्टर संतोष दुबे ने संबंधित दुकान से पेय पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि युवक द्वारा सेवन किए गए पेय पदार्थ की एक्सपायरी डेट करीब दो दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक्सपायरी डेट के बाद भी पेय पदार्थ दुकान पर बिक्री के लिए कैसे उपलब्ध था। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर नजर है।अपील खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदते समय ग्राहक निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ अतिवृष्टि से मकान गिरने पर डीएम ने दिए राहत राशि के निर्देश, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित












