प्रतापगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बगल कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

प्रतापगढ़ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बगल कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। शहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बगल स्थित भाग्य लक्ष्मी कलेक्शन कपड़ा शोरूम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एहतियातन पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली करा दिया।गनीमत रही कि हादसे के समय शोरूम के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें मथुरा: विधायक श्रीकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें