बी.डी. इंटरमीडिएट कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और संगोष्ठी के माध्यम से महापुरुषों को किया गया नमन
संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय
बाबागंज/प्रतापगढ़। बी.डी. इंटरमीडिएट कॉलेज, पूरे बुद्धीधर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि तिवारी सहित शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और संगोष्ठी का आयोजन हुआ।संगोष्ठी में प्रधान लिपिक अजय कुमार द्विवेदी ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर कृष्णकांत पांडे, रवि वर्मा, सरिता पटेल, उमाकांत द्विवेदी, यादवेंद्र यादव, अवनीश तिवारी, दुर्गेश पांडे, अनूप कुमार पांडे, शाह आलम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ गांधी जयंती पर एसपी दीपक भूकर ने किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ












