प्रतापगढ़ पट्टी में शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक शिक्षक चुनाव को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मोती सिंह रहे मुख्य अतिथि

प्रतापगढ़ पट्टी में शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक शिक्षक चुनाव को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मोती सिंह रहे मुख्य अतिथि

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  पट्टी क्षेत्र के मुझाही बाजार स्थित वीणा पाणि शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक शिक्षक चुनाव के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल एवं रामगंज चेयरमैन राकेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मणपुर-साहबगंज के ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह ने की। इस अवसर पर बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य गिरीश चंद्र जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, पट्टी के सम्मानित ठेकेदार बुदुल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पट्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, रामनारायण इंटर कॉलेज पट्टी के प्रबंधक विजयंत शर्मा, ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के आयोजक एवं वीणा पाणि इंटर कॉलेज तथा वीरेंद्र बहादुर महिला पीजी कॉलेज, मुझाही बाजार के संचालक सतीश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक शिक्षक चुनाव से संबंधित विषय पर चर्चा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें