प्रतापगढ़ जनपद न्यायाधीश ने प्री-मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाओं का वितरण और बंदियों के उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़, 27 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में प्री-मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा आंवले से तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों ने इन उत्पादों की खरीदारी कर बंदियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से भी लोगों की सहायता के लिए स्टॉल लगाया गया।
कार्यक्रम का संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी ने किया। शिविर में अपर जिला जज जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रामलाल, अंकिता दूबे और अतिफ समीम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के सक्षम सिंह ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान











