प्रतापगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग के विरोध में दोस्तों ने ही की थी बिजेन्द्र सिंह की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची गई हत्या की साजिश में पुलिस ने दो आरोपियों नीरज सिंह और साहिल सरोज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने रंजिश के चलते युवक बिजेन्द्र सिंह को पहले शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर शव को तालाबनुमा गड्ढे में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना संग्रामगढ़ पुलिस, स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। गुमशुदगी की जांच से शुरू हुई पुलिस की पड़ताल हत्या के खुलासे तक पहुंची। अभियुक्त नीरज सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने तालाबनुमा गड्ढे से मृतक का शव बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












