सराय अगहत में आतिशबाजी की दुकानें लगाने की अनुमति की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सराय अगहत में आतिशबाजी की दुकानें लगाने की अनुमति की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए ग्राम सराय अगहत में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगवाने के लिए सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में ज्ञान सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी, एटा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर नियमानुसार अनुमति प्रदान करने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम सराय अगहत में आतिशबाजी की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा उचित एवं सुरक्षित स्थान चिह्नित किया जाए, ताकि स्थानीय दुकानदारों को रोजगार का अवसर मिल सके और क्षेत्रीय लोगों को आतिशबाजी खरीदने के लिए दूर-दराज के बाजारों में न जाना पड़े।

इस दौरान ज्ञान सिंह शाक्य ने कहा कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को भी दुकानें लगाने का अवसर मिलना चाहिए। प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुरूप स्थान उपलब्ध कराया जाता है तो स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने प्रशासन से सराय अगहत की जनभावनाओं और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित स्थल निर्धारित कर नियमानुसार अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से जनहित, स्थानीय व्यापार और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

ज्ञापन सौंपने वालों ने मांग की कि ग्राम सराय अगहत में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित कर नियमानुसार अनुमति प्रदान की जाए।

— ज्ञान सिंह शाक्य जिला अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी, एटा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें