प्रतापगढ़ हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। लालगंज। रामपुर बावली फीडर पर तैनात लाइनमैन की हाईटेंशन विद्युत लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लाइन जोड़ने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन-फानन में उसे लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।











