घायल महिला के लिए देवदूत बने सहावर थाना प्रभारी, सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

घायल महिला के लिए देवदूत बने सहावर थाना प्रभारी, सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

संवाददाता अमित चौहान

जनपद कासगंज। पुलिस की वर्दी केवल कानून–व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की पहचान नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा का भी प्रतीक है। इसका उदाहरण सहावर थाना प्रभारी राधेश्याम ने पेश किया। उन्होंने सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ी घायल महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, थाना सहावर क्षेत्र के गांव बाहरपुर के समीप सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों ने महिला को गंभीर हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से महिला की हालत में सुधार हुआ। घायल महिला की पहचान आशा के रूप में हुई है, जो जनपद अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।
थाना प्रभारी की इस तत्परता और संवेदनशीलता की महिला के परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे लोगों की मदद करना भी है।
थाना प्रभारी राधेश्याम की इस मानवीय पहल ने पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने लाते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें