एटा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

एटा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा।जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाथरस में छिपा हुआ है। इस पर टीम ने हाथरस में छापा मारकर आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पुलिस द्वारा कराई जा रही है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में एटा पुलिस बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतेगी। ऐसे अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें