प्रतापगढ़ महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में सोमवार देर रात महिला से मिलने पहुंचे 50 वर्षीय जिलाजीत उर्फ जिल्लू की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जिलाजीत महिला के घर पहुंचा था, जहां मौजूद लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। जान बचाकर भागने के दौरान वह चकमार्ग पर गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ पट्टी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ पट्टी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।











