अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, हिंदू रक्षा दल की टीम ने कराया अंतिम संस्कार
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के रेहुआ के पास सड़क हादसे में एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भगवानदीन का पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं गौसेवक सूरज सिंह और हरिओम सिंह की सूचना पर हिंदू रक्षा दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। टीम के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।











