एटा: थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

एटा: थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.11.2026 को थाना नयागांव पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 132/26 धारा 352/115(2)/351(3)/126(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कृष्ण प्रताप उर्फ बबलू निवासी ग्राम खरसुलिया, थाना नयागांव, हाल निवासी ग्राम बिथरा, थाना अलीगंज, जनपद एटा को ग्राम खरसुलिया से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 132/26 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
कृष्ण प्रताप उर्फ बबलू पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खरसुलिया, थाना नयागांव, जनपद एटा, हाल निवासी ग्राम बिथरा, थाना अलीगंज, जनपद एटा।

बरामदगी का विवरण:-
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर
2. एक जिंदा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट सहित कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 38/91, 70/91, 142/91, 29/92, 57/92, 53/92, 65/92, 30/93, 40/93, 41/93, 43/93, 74/93, 28/94, 27/96, 57/21, 117/21, 133/22 और 132/2026 शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ.नि. मनिन्द्र कुमार
2. का. राघवेन्द्र
3. का. विशाल
4. का. मितेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें