एटा: थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा: थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद में अवैध शराब, जुआ और सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 21 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बागवाला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर कहीं बेचने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शेखर पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम बदरिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा बताया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु.अ.सं. 188/2026 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है कि वह यह शराब कहां से लाया था और कहां बेचने जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा हो सकता है। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।थाना बागवाला पुलिस की इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. हरेन्द्र कुमार, हे.का. योगेन्द्र कुमार सिंह और का. हरवेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें