प्रतापगढ़: मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार वादी महेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ नीलू निवासी फेरई का पुरवा, शेरगढ़ ने अपने और अपने पुत्र के साथ मारपीट की घटना को लेकर 23 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 228/25 धारा 3(5)/109/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी कुण्डा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कुण्डा अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत दोनों अभियुक्तों को शेरगढ़ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. उमाशंकर मिश्रा पुत्र स्व. बजरंग प्रसाद मिश्रा उर्फ बजरंगी, उम्र करीब 55 वर्ष।
2. सौरभ मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा, उम्र करीब 23 वर्ष।
(दोनों निवासी ग्राम फेरई का पुरवा, शेरगढ़, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़)।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अंकित सिंह
का0 अजीत यादव
कां0 गजेन्द्र सिंह
म0कां0 ट्रिकल शर्मा
(थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़)
गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: पट्टी गोलीकांड पर परिवार का बयान, CBCID जांच की उठी मांग












