एटा में 1500वां जुलूस-ए-मुहम्मदी 5 सितंबर को, काजी मुख्तार अहमद नजमी ने किया ऐलान
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। शहर के सबसे बड़े धर्मगुरु काजी मुख्तार अहमद नजमी ने आगामी जुलूस-ए-मुहम्मदी / ईद मीलादुन्नबी सल्लल-लाहु अलैहि वसल्लम को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान जारी किया है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 1500वां जुलूस-ए-मुहम्मदी दिनांक 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को निकाला जाएगा। जुलूस की शुरुआत सुबह 8:00 बजे होली मोहल्ला से होगी और समापन भी होली मोहल्ला पर ही किया जाएगा।
काजी साहब ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि चूंकि यह जुलूस शुक्रवार के दिन है, इसलिए तमाम लोग वक्त की पाबंदी का ध्यान रखें ताकि जुलूस की वापसी जुमा की नमाज़ से पहले हो सके। साथ ही, शहर की सभी मस्जिदों के मुतवल्लियों से आग्रह किया गया है कि वे नमाज़-ए-जुमा का समय हालात को देखते हुए अपने-अपने हिसाब से तय करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शरीक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें सीएम की जनसभा में सुरक्षा में लापरवाही, भाषण के दौरान सोते दिखे इंस्पेक्टर












