सीएम की जनसभा में सुरक्षा में लापरवाही, भाषण के दौरान सोते दिखे इंस्पेक्टर

सीएम की जनसभा में सुरक्षा में लापरवाही, भाषण के दौरान सोते दिखे इंस्पेक्टर

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतापगढ़ में हुई जनसभा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित सभा में सीएम योगी के अभिभाषण के दौरान ही एक पुलिस अधिकारी सोते हुए कैमरे में कैद हो गए।

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी कंधई थाने के इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर हैं। सीएम की सभा जैसी संवेदनशील और वीआईपी सुरक्षा वाली जगह पर ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

वहीं, मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस की कार्यशैली और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज: अधूरे पुल निर्माण से हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें