प्रयागराज: अधूरे पुल निर्माण से हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

प्रयागराज: अधूरे पुल निर्माण से हादसा, युवक की मौत

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अधूरे पुल निर्माण ने एक और जान ले ली। गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे ग्रामसभा कुढ़ा निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा, टंकी से पेट्रोल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अधूरे निर्माण स्थल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थाना प्रभारी नवाबगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद श्रृंगवेरपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे निर्माण कार्य के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और ठेकेदार की लापरवाही मौत की बड़ी वजह बनी है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम विवाह की जिद से मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें