अलीगंज में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा

अलीगंज में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। अलीगंज क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। भारी बारिश के बावजूद युवक टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही अलीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए।

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। युवक के टंकी पर चढ़ने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें