आकाशीय बिजली का कहर: हत्सारी गांव में 23 बकरियों की मौत, चार पालकों को भारी नुकसान

आकाशीय बिजली का कहर: हत्सारी गांव में 23 बकरियों की मौत, चार पालकों को भारी नुकसान

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के हत्सारी गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में चरा रही 23 बकरियां मौके पर ही मर गईं। इस घटना से चार बकरी पालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मृत बकरियों में अनार सिंह की सात, गिरीश की नौ, वीर सहाय की चार और जितेंद्र की तीन बकरियां शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी शिवम ने बताया कि वह खेत में बकरियां चरा रहा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और सभी बकरियां तड़पकर वहीं ढेर हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित बकरी पालकों को सरकारी स्तर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें अलीगंज में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal