दुःख की घड़ी में राजा भइया का साथ, परिजनों को मिला संबल

दुःख की घड़ी में राजा भइया का साथ, परिजनों को मिला संबल

 

प्रतापगढ़ (कुंडा)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बार फिर संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल पेश की।

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के नाटोही डीह गांव निवासी पिंटू सरोज की हाल ही में छत गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद राजा भइया ने मृतक परिवार से मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि वे हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही परिवार की मदद के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह चेक प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने राजा भइया के निर्देश पर परिजनों को सौंपा।

राजा भइया ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं मृतक परिजनों ने इस मदद को संकट की घड़ी में बड़ा सहारा बताते हुए आभार व्यक्त किया।

मौके पर प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, अनुभव यादव, पप्पू द्विवेदी प्रधान, रमेश सरोज, उमाशंकर यादव, विजय पांडेय डीहा, शुभम सिंह प्रधान पहाड़पुर, लकी सिंह, आनंद देव पांडेय, अजय यादव जिला पंचायत सदस्य, नीलमणि सिंह, बिक्कू सिंह, विनोद यादव प्रधान उतरार, सुमित प्रताप सिंह प्रधान राजापुर, प्रांजल त्रिपाठी, सुमित तिवारी फूलमती, रवि सरोज, नीतीश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें आकाशीय बिजली का कहर: हत्सारी गांव में 23 बकरियों की मौत, चार पालकों को भारी नुकसान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया