खेल जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले खेल शिक्षक पी.एस. राजपूत हुए सेवानिवृत्त

खेल जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले खेल शिक्षक पी.एस. राजपूत हुए सेवानिवृत्त

बेमेतरा।शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल (वर्तमान स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम) बेमेतरा में 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले खेल शिक्षक पी.एस. राजपूत ने 31 अगस्त 2025 को अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

इस अवसर पर दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उनके लिए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

राजपूत सर ने अपने कार्यकाल के दौरान बेमेतरा जिले के खेल पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने न केवल विद्यालय स्तर पर बल्कि जिला व राज्य स्तर तक अनेक खिलाड़ियों को निखारकर खेल जगत में आगे बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ के व्यायाम शिक्षकों ने भी उनके समर्पण और योगदान को अनुकरणीय बताया और कहा कि राजपूत सर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

जिले के शिक्षकों और खिलाड़ियों के बीच उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर भावुक माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें दुःख की घड़ी में राजा भइया का साथ, परिजनों को मिला संबल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal