फरीदपुर गांव में नाग-नागिन का आतंक,
जिला संवादाता काव्यांश रावत
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के फरीदपुर गांव में नाग-नागिन के जोड़े ने एक घर के अंदर कब्जा जमाकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से यह जहरीले सांप घर के कमरों और आंगन में इधर-उधर रेंगते देखे जा रहे हैं। परिजनों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन हर बार टीम खाली हाथ लौट गई। लगातार असफल हो रही रेस्क्यू की कोशिशों से गांव के लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
घर के अंदर सांपों की आवाजाही से परिजन दहशत में जी रहे हैं, वहीं सनसनीखेज खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटने लगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सांपों को काबू में नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि परिजनों को राहत मिल सके और किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
ये भी पढ़ें खेल जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले खेल शिक्षक पी.एस. राजपूत हुए सेवानिवृत्त












