एटा जिले में 2 सितम्बर को सभी विद्यालय बंद

भारी बारिश के चलते एटा जिले में 2 सितम्बर को सभी विद्यालय बंद

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को जनपद एटा के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक घर से बाहर न भेजें। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय बंद रहने की जानकारी समय रहते सभी छात्रों और अभिभावकों तक पहुँचा दी जाए।

ये भी पढ़ें फरीदपुर गांव में नाग-नागिन का आतंक,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें